Friday, December 1, 2023
No menu items!
spot_img
Homeहोमराहुल गांधी की सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर कांग्रेस का विरोध...

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन।शाहनगर तहसील प्रांगण में किया पीएम मोदी का पुतला दहन।नेता हुए जख्मी,पुलिस ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट। चरनजीत बंजारा

  मोदी शब्द को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता खत्म कर किए जाने का मामला दिनों दिन तूल पकड़ता चला जा रहा है।

आज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे शाहनगर तहसील प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भाजपा सरकार के विरोध प्रदर्शन में जमकर नारेबाजी की।वहीं कांग्रेस समर्थित महिलाओं ने महगाई डायन खाए जात है की तर्ज पर भी विरोध प्रकट किया।उपस्थित नेताओं के संबोधन के बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आजाद शहीद खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर तहसील प्रांगण में पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।इस बीच कांग्रेस नेताओं व पुलिस के बीच छीना झपटी भी देखी गई।इस दौरान कांग्रेस नेता वीरेंद्र द्विवेदी की आंख में जलता हुआ तिनका घुसा।वहीं डॉक्टर अनिल तिवारी के हाथ में भी चोट आई है।उक्त प्रदर्शन मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आजाद शहीद खान,कांग्रेस प्रदेश सचिव वीरेंद्र द्विवेदी,जनपद पंचायत शाहनगर अध्यक्ष आशीष खरे,पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर अनिल तिवारी, मदन तिवारी ,शिव कुमार सोनी, कांग्रेस नेता गिरधारी लाल लोधी,रावेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना राजा, अरुनपाल सिंह बुंदेला,मनोज पाण्डेय,शरण सिंह,नरेश सिंह,गणेश परोहा,रामप्यारे मिश्रा,मल्थू प्रजापति,के साथ करीब सैकड़ा भर कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments