देश में भाजपा सरकार व्दारा फैलाये गये नफरत को रोकने के लिये ही काँग्रेस नेता संासद राहुल गांधी की भारत जोडो पदयात्रा निकाले जाने का प्रतिपादन कांग्रेस के दिग्गज नेता और तीन बार से पुर्व विधायक भाऊराव पाटील गोरेगावंकर ने दि। ज्ञात हो की, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, उस समय सांसद राहुल गांधी ने स्वंय वर्ष २०१३ में हिंगोली के तत्कालीन विधायक भाऊराव पाटील गोरेगावंकर को नयी दिल्ली में आमंत्रित कर पंद्रह वर्षो में लगातार तीन बार जितने पर विधायक भाऊराव पाटील गोरेगावंकर की भुरी भुरी प्रशंसा की थी। पुर्व विधायक भाऊराव पाटील गोरेगावंकर ने बताया की आज १४ नवंबर को हिंगोली शहर में सांसद राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा का आगमन हो रहा है, इस पदयात्रा में हिंगोली विधानसभा से ५० हजार से अधिक नागरिक शामिल होंगे। आज 14 नवंबर सोमवार को सांसद राहुल गांधी और भारत जोडो यात्रा हिंगोली शहर में प्रवेश करने जा रही है। इस यात्रा का स्वागत करने के लिये संपूर्ण हिंगोली जिले के नागरिक उत्सुक है और सभी नागरिको ने आज सोमवार की सुबह 6 बजे खटकली बायपास के पास उपस्थित रहने का आवाहन पुर्व विधायक भाऊराव पाटील गोरेगावकर ने किया है। यात्रा खटकाली बायपास से हिंगोली शहर में प्रवेश करेगी। सांसद राहुल गांधी के स्वागत के लिये शहर में भव्य तैयारीयां की गयी है, विविध जगहो पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। खटकाली बायपास से नंादेड नाका होकर यात्रा शिवलीला लॉन पहुंचेगी। जहां पर दोपहर १ बजे से ४ बजे तक कार्यकर्ता संवाद, व्यापारीयो, पत्रकारो से चर्चा आदी होगी। उसके बाद पदयात्रा वाशिम मार्ग की ओर प्रस्थान कर वडद पहुंचेगी जहां पर कार्नर सभा होगी। 15 नवंबर की सुबह ६ बजे यात्रा कनेरगाव की ओर रवाना होगी, जहां से यात्रा विदर्भ में प्रवेश कर जायेगी। यात्रा में हजारो की संख्या में नागरिको को उपस्थित रहने का आवाहन पुर्व विधायक भाऊराव पाटील गोरेगांवकर ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *