September 25, 2023

राजस्थान से बड़ी खबर

रिपोर्टर नेमीचंद लोहार

 

नीमकाथान/सीकर राजस्थान के सीकर जिले के पाटन इलाके में शादी के बाद विदा होकर लौट रहे दो दुल्हा दुल्हन पर फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें दुल्हा- दुल्हन का एक जोड़ा घायल हो गया। जिन्हें नीमकाथाना के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार झुंझुनूं जिले के सुरपुरा गांव के संजू व बबलू की पाटन कस्बे के हेमराजपुरा गांव की मालियों की ढाणी निवासी कोमल व निशा से शनिवार को शादी हुई थी। आज सुबह ही दुल्हा- दुल्हन के दोनों जोड़ों को एक गाड़ी में ही घर से विदा किया गया था। लेकिन, घर से करीब 15 किलोमीटर दूर ही नीमकाथाना बाईपास पर बाइक सवार युवकों ने उन उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। जिसमें दुल्हा संजू व दुल्हन कोमल घायल हो गए। जिन्हें तुरंत नीमकाथाना के राजकीय कपिल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कनपटी के पास गोली लगने पर दुल्हन कोमल की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, दुल्हे संजू का भी उपचार जारी है। घटना के बाद घर में चीख पुकार व गांव में सनसनी फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *