September 25, 2023

 

 

दिलीप कुमार
बालोतरा (बाड़मेर)
बालोतरा। संगठित रहकर राष्ट्र उन्नति में भागीदार बने, आपसी प्रेम से जन जन में समरसता भाव भरे। यह बात देवजी भाई रावत सामाजिक समरसता केंद्रीय अधिकारी ने गोस्वामी समाज नागा बाबा मंडी प्रांगण में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में आयोजित सामाजिक समरसता में कहीं।
कार्यक्रम का आगाज मंच पर विराजित श्री राम दरबार की तस्वीर के समक्ष पूजा अर्चना व दिप प्रज्वलित कर की गई। मंचाचीन वक्ताओं व अतिथियों ने सामाजिक एकजुटता व राष्ट्र, समाज और संस्कृति की रक्षा को लेकर अपनी बात कही। सामाजिक समरसता एक ऐसा विषय है जिसकी चर्चा करना एवं इससे ठीक प्रकार के कार्यन्वित करना आज समाज एवं राष्ट्र की मूलभूत आवश्यकता है समरसता की शुरुआत स्वयं से करनी है समानता प्रत्येक पंथ की उत्पति का मूल तत्व रही है। इस अवसर पर महेंद्र कुमार उपाध्याय प्रांत समरसता सह प्रमुख, कैलाश जैन जोधपुर महानगर समरसता प्रमुख, संत अमृत राम महाराज रणजीत आश्रम, संत भरत गिरिजी महाराज भोलागिरी मंडी, मानाराम मेघवाल कार्यक्रम अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि भोपाल सिंह राजपुरोहित, शंकरलाल चारण विहिप जिला अध्यक्ष, सुरंगीलाल सालेचा जिला संघ चालक, डॉ जी आर भील नगर संघ चालक, विहिप विभाग मंत्री पुरषोतम दास गोयल, विहिप जिला मंत्री मुकेश गोयल, विहिप प्रखंड मंत्री महेंद्र अग्रवाल सनातन धर्म सभा समिति अध्यक्ष आसुराम सुथार, उत्तमसिंह राजपरोहित, राजेन्द्र गुप्ता नेमीचंद मेघवाल, स्वरूपसिंह भदरु, विजयराज सोनी, नारायण खारवाल, जगदीश खारवाल सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन हितेंद्र चारण ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *