रिपोर्ट-दिलीप लोहार
सिवाना (बाड़मेर)..
सिवाना। कस्बे के निकटवर्ती हडमलपुरा गांव में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान के दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सोहन सिंह भायल 20 पौधे लगाकर हरियाली का सन्देश दिया। हडमलपुरा का भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। भायल ने कहा कि कार्यकर्ताओं में सदस्यता अभियान को लेकर काफी उत्साह है और घर-घर जाकर नए सदस्य बनाए जा रहे हैं। छह जुलाई से शुरू यह सदस्यता अभियान पूरे विधानसभा क्षेत्र में जोरों से चला हुआ है। हमारा लक्ष्य है कि हम घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा नए सदस्य बना कर पार्टी को दें। बालोतरा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सोहन सिंह भायल ने कहा जिस तरह माँ अपने बच्चे को नौ महीने पेट मे रखकर पालन पोषण करती है।उसी तरह एक वृक्ष की सेवा जरूरी है तभी वृक्ष बड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा वृक्षारोपण कर जीवन की उम्र को बढ़ाये और जीवन को खुशहाल बनाये।
