राष्ट्रीय हिन्दू परिषद द्वारा आज राजस्थान के कुछ जिलों व शहर अध्यक्षो की नियुक्ति जारी की गयी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री विजय वैष्णव ने जानकारी देकर बताया कि राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रदेश संयोजक कुलदीप वैष्णव भुम्बलीया ने राष्ट्रीय प्रमुख केसर सिंह सांखला की सहमति से जिला अध्यक्ष पद पर नागौर से हरेंद्र जांगिड़ व शहर अध्यक्ष पद पर हिमता राम सियाग,डूंगर पुर जिले से तेजपाल बंजारा,टोंक जिले से दीपक कुमार,जयपुर जिले से रवि कुमार जालोर जिले के आहोर शहर अध्यक्ष गणपत सिंह राजपुरोहित,सीकर जिले से रोहित कुमार को जिला संयोजक व भीनमाल निवासी विक्रम सिंह बंजारा को जालोर जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।सभी पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा व कर्तव्यपरायणता से कार्य करने का निर्देश दिया।
Post Views:
85