रिपोर्ट-दिलीप लोहार बाङमेर
बालोतरा (बाड़मेर)
बालोतरा। दो साल बाद क्षेत्र में खुशहाली लेकर आई मरूगंगा लूणी नदी 8 फिट पानी के साथ परवान पर रही। रविवार छुट्टी का दिन व कजली तीज होने से बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे व सभी लोग नदी देखने उमड़ पड़े। पानी ने तड़के 3 बजे बालोतरा मेघा हाईवे पुल से बालोतरा सरहद में प्रवेश किया है। पानी की रफ्तार काफी तेज गति से है। दिन चढ़ने के साथ ही मरूगंगा का वेग तेज होता गया है पानी मे बढ़ोतरी होती गई। पानी मे बढ़ोतरी के साथ ही छत्रियों का मोर्चा बीओटी पुल को प्रशाशन ने बंद कर यातायात को पूर्ण रूप से बंद कर दिया। वही मरूगंगा के आगमन पर क्षेत्र की महिलाओं ने ढोल थाली के साथ मंगल गीत गाकर लूणी नदी का स्वागत किया। छत्रियों का मोर्चा, बाई पास मार्ग एवं वृन्दावन गार्डन में दिनभर चौपाटी सा नजारा देखने को मिला। लोग नदी देखने के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठाते नजर आए। आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी मरूगंगा का दीदार करने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। शहर के युवा ज्यादातर सेल्फी लेते नजर आए। लूणी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता व उपखंड अधिकारी रोहित कुमार ने सतर्कता बरतने की अपील की। समदड़ी क्षेत्र में रपट पर पानी बहने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है।