रिपोर्ट-दिलीप लोहार बाङमेर
बाड़मेर.
*बाड़मेर* जिला करागृह में एक बंदी ने मंगलवार सुबह जेल के बाथरूम में ब्लेड से अपना गुप्तांग काट दिया। वारदात के बाद जेल परिसर में हड़कम्प मच गया। बंदी को तत्काल राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार शुरू हुआ। बंदी के गुप्तांग काटने के बाद गहरे घाव हुए है।
जेलर राजूराम ने बताया कि बंदी सांगाराम पुत्र शैराराम ने निवासी उपरला ने बाथरूम में सभवत: ब्लेड से गुप्तांग काट दिया। दो-तीन घाव भी है। उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामले की जांच पड़ताल कर रहे है। बंदी पत्नी की हत्या के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है। जेल प्रशासन ने मामले की जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंची। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। जेल प्रशासन ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट पेश कर बताया कि बंदी सांगाराम ने ब्लेड से गुप्तांग काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बंदी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही करें। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।…