• होम
  • देश और विदेश
  • शहर और राज्य
  • विडियो
  • चुनाव
  • क्राईम
  • ज्योतिष
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • खेल
  • फोटो
  • दुनिया
  • मराठी
Friday, April 16, 2021
  • Login
News Express24
  • होम
  • देश और विदेश
  • शहर और राज्य
  • विडियो
  • चुनाव
  • क्राईम
  • ज्योतिष
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • खेल
  • फोटो
  • दुनिया
  • मराठी
No Result
View All Result
  • होम
  • देश और विदेश
  • शहर और राज्य
  • विडियो
  • चुनाव
  • क्राईम
  • ज्योतिष
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • खेल
  • फोटो
  • दुनिया
  • मराठी
No Result
View All Result
News Express24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home दुनिया

ग्रामीणों को दिखाई कारगिल विजय की डाक्यूमेट्री,अधिकारियों एवं जवानों ने किया रक्तदान

newsexpress24 by newsexpress24
July 24, 2019
in दुनिया, देश, फोटो, मनोरंजन, शहर और राज्य, होम
0
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

रिपोर्ट-दिलीप लोहार बाङमेर
बाड़मेर, 24 जुलाई।
कारगिल विजय दिवस समारोह के तहत सीमा सुरक्षा बल की ओर से बाड़मेर जिले के सरहदी इलाकों में कारगिल विजय पर निर्मित डाक्यूमेट्री दिखाई गई। वहीं सेक्टर मुख्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर में बीएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों तथा आम नागरिकों ने रक्तदान किया।
सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय पर कार्यवाहक उप महानिरीक्षक शाम कपूर एवं 50वीं वाहिनी के कमांडेंट नरेश चतुर्वेदी ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजित समारोह के दौरान उप महानिरीक्षक शाम कपूर ने कहा कि कारगिल विजय दिवस समारोह के आयोजन का उददेश्य सरहदी लोगों एवं शहर की जनता को कारगिल विजय एवं इस युद्ध में शहीद हुए हमारे जवानों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देना है। इसके जरिए देशभक्ति की भावना उजागर करने के साथ कारगिल युद्ध की महत्ता को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। कपूर ने बताया कि कारगिल एक बहुत महत्वपूर्ण युद्ध था,जिसमें भारत को विजय प्राप्त हुई। इसमें सेना और सीमा सुरक्षा बल के कई जवान शहीद हुए थे। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल हमेशा सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती है, चाहे वह 1965 की लडाई हो या फिर 1971 की लड़ाई। उन्हाोंने बताया कि कारगिल विजय दिवस सप्ताह के दौरान प्रतिदिन बॉर्डर और शहर में अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आज का रक्तदान शिविर भी उसी गतिविधियां का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि विजय दिवस समारोह का समापन 27 जुलाई को शहीदों के लिए दौड़ के साथ होगा। इसमें सीमा सुरक्षा बल के जवान, विद्यार्थी तथा आम नागरिक हिस्सा लेंगे।

ADVERTISEMENT

सीमा सुरक्षा बल, लायंस क्लब एवं एयू स्माल फाइनेंस बैंक के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय मुख्यालय चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में आठ अधिकारियों, 11 अधीनस्थ अधिकारियों, 39 जवानों तथा 9 अन्य नागरिको एवं महिलाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट मनोज कुमार, एन.के.तिवारी, एम.एस.राजपुरोहित, लायंस क्लब के अध्यक्ष रमेश कुमार,मनोज आचार्य, ललित छाजेड़, एयू स्माल फाइनेंस बैंक के मयंक अग्रवाल, सुबोध शर्मा समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसी तरह कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत 151 वाहिनी के कमांडेंट अजय कुमार कमांडेंट के मार्गदर्शन में सीमावर्ती गांव पांचला तथा सुंन्दरा मे डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। ऐ मेरे वतन के लोगों देशभक्ति गीत के साथ प्रारंभ हुई इस फिल्म में कारगिल में भारत की जीत को दिखलाया गया है। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के उप समादेष्टा नितिन कुमार चतुर्वेदी, सहायक समादेष्टा नीरज शर्मा एवं अन्य अधिकारी, ग्रामीण सवाईसिंह, रामसिंह समेत कई गणमान्य नागरिक तथा जवान उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप समादेष्टा नितिन कुमार चतुर्वेदी ने सीमावर्ती ग्रामीणों, विद्यार्थियों, अध्यापकों को विपरीत परिस्थितियों में भी मंजिल को प्राप्त किए बगैर रास्ता नहीं छोड़ने का संदेश दिया। उन्होंने इसके ज्वलंत उदाहरण के तौर पर कारगिल विजय का जिक्र किया। विजय दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों जोश तथा देश सेवा से ओत-प्रोत ग्रामीणों, विद्यार्थियों तथा सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
ADVERTISEMENT
newsexpress24

newsexpress24

ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2018 NewsExpress24

No Result
View All Result
  • होम
  • देश और विदेश
  • शहर और राज्य
  • विडियो
  • चुनाव
  • क्राईम
  • ज्योतिष
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • खेल
  • फोटो
  • दुनिया
  • मराठी

© 2018 NewsExpress24

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist