रिपोर्ट दिलीप लोहार बाङमेर
आमजन की समस्याओं से मंत्री किया जनसंवाद
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को लेकर देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा सांसदों ने अपने संसदीय क्षेत्र में 150 किलोमीटर पदयात्रा का आगाज किया उसी के तहत रविवार को गुड़ामालानी विधानसभा में केंद्रिय कृषि एवं कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। गांधी संकल्प यात्रा में पदयात्रा के तहत अपने गांव जानियाना से सांसद और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भी अपने संसदीय क्षेत्र में 150 किलोमीटर पदयात्रा का आगाज किया था। उसी कड़ी में आज
गुड़ामालानी विधानसभा में केंद्रीय मंत्री चौधरी ने जेतेश्वर धाम से रवाना होकर देर शाम तक राजाराम आश्रम फरेडी पहुंचे। जंहा उन्होंने कार्यकताओं व आमजन को सन्देश देते हुए कहा कि गाँधी जी की 150वीं जयंती पूरे देश में भाजपा की सांसद पद यात्रा निकालकर उनका संदेश आम जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान का भी आगाज किया गया। आसपास के क्षेत्रों में पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई कर आमजन को प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की अपील की। गांधीजी ने देश के लिए पूरा जीवन समर्पित करते हुए स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य रखा था। अब यह देशवासियों का दायित्व है कि भारत को प्लास्टिक से मुक्त करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी के विचारों को जिया है और गांधी के बताए रास्तों को संकल्प के तौर पर लिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का संदेश पूरे देश में देने का काम भी किया है। केंद्रीय मंत्री की पैदल यात्रा जिस रास्ते से निकली वँहा आमजन से संवाद किया गया। जगह जगह ग्रामीणों ने स्वागत किया। ग्रामीणों ने जन समस्याओं से अवगत किया। पदयात्रा में भाजपा अध्यक्ष महेश बी चौहान, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, भाजपा के प्रदेश मंत्री के के विश्नोई, पूर्व विधायक
लादूराम विश्नोई, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमराराम बेनीवाल, सोहनलाल यति, तेजाराम, पुखराज सोनी,मगाराम नेण समेत भाजपा नेता मौजूद रहे।